Explore

Search

February 1, 2026 2:44 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया उपखंड में आधार सेवा केंद्र की कमी, आमजन को जरूरी दस्तावेज बनाने में हो रही परेशानियां

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे में विगत 5 महीना से आधार कार्ड सेवा ठप्प होने से लोगों को भारी परेशानियों झेलनी पड़ रही है। आधार सेवा केंद्र नहीं होने से आवश्यक दस्तावेज संबंधीत कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चिंतनीय विषय यह है कि उपखंड क्षेत्र होने के बाद भी यहां पर आधार कार्ड सेवा केंद्र का नहीं होना परेशानी का विषय बन गया है। विदित रहे कि पंचायत समिति बिजौलिया मैं पांच माह पूर्व आधार सेवा केंद्र सुचारू रूप से संचालित हो रहा था। जिसमें दो कार्मिकों के द्वारा नियमित रूप से आधार सेवा केंद्र का संचालन किया जा रहा था। किंतु इसके पश्चात अनभिज्ञ कारणों के चलते आधार कार्ड सेवा केंद्र को सलावटिया गांव में संचालित किया जा रहा था। सलावटिया में आधार कार्ड सेवा केंद्र के संचालित होने से बिजौलिया कस्बे एवं आसपास के लोगों को 16 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर आधार कार्ड सेवा केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। सेवा केंद्र दूरी पर होने के कारण कई बार लोगों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण आमजन को एक कार्य के लिए तीन-तीन दिन सलावटिया जाना पड़ रहा था। इसके चलते आमजन को समय, पैसा और ईंधन की भारी क्षति हो रही है।

इन का क्या कहना है….

आधार सेवा केंद्र बिजोलिया में नहीं होने से आधार कार्ड में संबंधित त्रुटियां परिवर्तन एवं अन्य कार्य के लिए सलावटिया या अन्य जगह जाकर परेशान होना पड़ रहा है। उपखंड प्रशासन आधार सेवा केंद्र को बिजौलिया में दोबारा शुरू कर आम जन को राहत दिलाने का कार्य करे।

सुरेश रेगर
मुरली खटीक
आम नागरिक बिजौलिया

आधार सेवा केंद्र पर लगभग 5 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी के अनुसार आधार सेवा केंद्र पर ज्यादातर फॉर्म रिजेक्ट होने का हवाला देते हुए यूआईडीएआई ( यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) नामक संस्था जिसके अंडर में सारे आधार कार्ड संबंधित कार्य होते हैं। इस संस्था के द्वारा बिजौलिया आधार सेवा केंद्र को कैंसिल कर दिया गया

योगेश धाकड़
आधार सेवा केंद्र बिजौलिया पूर्व कार्मिक

आधार सेवा केंद्र पर आधार मशीन सेंट्रल गवर्नमेंट के अधीन आधार सेंटर से प्राप्त होती है। आधार सेवा केंद्र को कस्बे में दोबारा शुरू करने को लेकर मेरे द्वारा नई आधार मशीन की रिक्वायरमेंट छह माह में दो बार सेंट्रल गवर्नमेंट को भेजी जा चुकी है। दिल्ली स्थित आधार केंद्र पर मशीन की रिक्वायरमेंट भेज कर फॉलोअप लिया जाएगा। आधार सेवा से जुड़ी आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

अजीत सिंह राठौड़
उपखंड अधिकारी
बिजौलिया

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर