Explore

Search

July 17, 2026 10:01 am


बिजौलिया में साइलेंट अटैक से युवक की मौत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे के इंदिरा कॉलोनी निवासी एक युवक की साइलेंट अटैक होने से अचानक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा लाल कोली उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दुर्गा लाल ने दोपहर करीब 12:00 बजे सर में मेहंदी लगाई और कुछ समय बाद मेहंदी को धोकर दोबारा धूप में आकर सो गया। इस दौरान युवक के सीने और सिर में अचानक दर्द उठने लगा। युवक की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत निजी अस्पताल के कंपाउंड को घर बुलाकर दिखाया। इस अंतराल में युवक की स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। कुछ ही समय में युवक दुर्गा लाल ने दम तोड़ दिया। परिवार जनों के द्वारा इसे साइलेंट अटैक से होने वाली मौत बताया। मृतक युवक दुर्गा लाल की 23 वर्षीय बेटी की दो महीने पहले कोटा में बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी थी। नौजवान बेटी की मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में था। मृतक दुर्गा लाल बिजौलिया में कारीगरी का कार्य करता था। घर में पत्नी और एक पुत्र है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर