Explore

Search

April 23, 2026 9:30 pm


लेटेस्ट न्यूज़

राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 के लिए निःशुल्क आवेदन 19 सितंबर तक आमंत्रित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 के लिए निःशुल्क आवेदन 19 सितंबर तक आमंत्रित

 

भीलवाड़ा 15 सितंबर। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 के तहत निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग अजमेर गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि इस योजना के तहत राजस्थान के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष या अधिक है, हवाई जहाज से पशुपतिनाथ-काठमाण्डू नेपाल और रेल द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। जिसके अंतर्गत धार्मिक स्थलों में रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णो देवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन-बरसाना, सम्मेदशिखर-पावापुरी-बैद्यनाथ, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर (नासिक), गंगासागर (कोलकता), कामाख्या (गुवाहाटी), हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या, मथुरा-अयोध्या, बिहार शरीफ, और वेलनकानी चर्च (तमिलनाडु) शामिल हैं।

पात्र वरिष्ठ नागरिक 19 सितंबर तक देवस्थान विभाग की वेबसाइट https://www.devasthan.rajasthan.gov.in या edevasthan.rajasthan.gov.in पर सीधे जाकर आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सरकार की इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण में धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

आवेदन करने के लिए और अधिक जानकारी के लिए देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। 

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर