Explore

Search

May 17, 2026 9:43 am


लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा कल अनूठे अंदाज में मनाएगी पीएम नरेंद्र मोदी का 74वा जन्मदिन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भाजपा कल अनूठे अंदाज में मनाएगी पीएम नरेंद्र मोदी का 74वा जन्मदिन

जिला प्रभारी मंत्री डा मंजू बाघमार, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर भी करेंगे शिरकत

भीलवाड़ा 16 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी का 74वा जन्मदिन दिनांक 17 सितंबर को सायं 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर महिला एवं बाल विकास, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री डा मंजू बाघमार, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में धूमधाम से अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। 

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी के 74वे जन्मदिन के अवसर पर जिला कार्यालय पर 74 फीट लंबा शुभकामना संदेश, बधाई स्वरूप मानव श्रृंखला के माध्यम से 74 अंक का निर्माण, 74 सफाई कर्मियो के सम्मान के साथ ही विभिन्न खेल एकेडमियों के कोच एवं खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली का भी निर्माण होगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर