Explore

Search

April 21, 2026 8:10 pm


लेटेस्ट न्यूज़

वृत सिवाना का टॉप-10 वांछित मुलजिम महेन्द्र गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

वृत सिवाना का टॉप-10 वांछित मुलजिम महेन्द्र गिरफ्तार

मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने वगैरा प्रकरण में था वांछित

कुन्दन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार धर्मेन्द्र कुमार यादव आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं  नीरज शर्मा आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के निकटतम सुपरवीजन में  राजेन्द्र सिंह निपु. थानाधिकारी सिवाना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुलजिम महेन्द्रसिंह, जो वृत सिवाना का टॉप-10 वांछित था, को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्यवाही पुलिसः– दिनांक 17.08.2024 को प्रार्थी द्वारा अपने साथ, अपनी पत्नी व पुत्र वधू के साथ महेन्द्र सिंह पुत्र विक्रम सिह जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी धरबलो की ढाणी द्वारा गाली गलौच कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट करने वगैरा की रिपोर्ट पेश की जिस पर प्रकरण संख्या 161 दिनांक 17.08.2024 दर्ज कर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले मुलजिम महेन्द्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी धरबलों की ढाणी पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा की तलाश पतारसी कर मुलजिम महेन्द्रसिंह को दस्तयाब कर प्रकरण के सम्बन्ध में बाद पुछताछ व अनुसंधान के मुलजिम द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। मुलजिम से विस्तृत पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

 

गिरफ्तार मुलजिमः-

01. महेन्द्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी धरबलों की ढाणी पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा।

पुलिस टीमः-

01.  सालूराम हैड कानि. 56 पुलिस थाना सिवाना,

02.  कुलदीप सिह कानि. वृत कार्यालय सिवाना,

03.  खुशीराम कानि. 1655 पुलिस थाना सिवाना।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर