Explore

Search

April 5, 2026 11:21 pm


अखिल भारतीय प्राज्ञ जैन युवा मंडल बिजयनगर के राष्ट्रीय युवा शिविर एवं वार्षिक युवा अधिवेशन कार्यक्रम मे शिरकत के लिए मुख्य अतिथी पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पहुँचे बिजयनगर।

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजयनगर ब्यावर 

अखिल भारतीय प्राज्ञ जैन युवा मंडल बिजयनगर के राष्ट्रीय युवा शिविर एवं वार्षिक युवा अधिवेशन कार्यक्रम मे शिरकत के लिए मुख्य अतिथी पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पहुँचे बिजयनगर।

इस दौरान रेलवे-स्टेशन पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया के पहुँचने पर विधायक विरेन्द्रसिंह कानावत नवीन शर्मा पालिकाध्यक्ष अनिता मेवाड़ा मंडल अध्यक्ष अनिल बोहरा व अखिल भारतीय प्राज्ञ जैन युवा मंडल के सदस्यो ने राज्यपाल का माल्यार्पण कर किया स्वागत। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के रेलवे स्टेशन पहुँचने पर आर ए सी बटालियन द्वारा सम्मान मे गाॅड़ ऑफ़ आनर दिया गया।राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने डायस पर खडे होकर गाॅड आफ ऑनर का निरीक्षण किया।

राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया रेलवे स्टेशन से सीधे युवा अधिवेशन शिविर में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा काफिला राज्यपाल के साथ रहा। जहाँ राज्यपाल कटारिया जैन समाज के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

बिजयनगर रेलवे-स्टेशन पर राज्यपाल की अगुवाई मे ब्यावर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ब्यावर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र चौधरी मसूदा एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत बिजयनगर तहसीलदार शिल्पा चौधरी ब्यावर डिप्टी राजेश कसाना मसूदा डिप्टी सज्जन सिंह अधिशाषी अधिकारी प्रताप सिंह आर पी एफ चौकी इंचार्ज कालूराम गुर्जर जेईएन दीपेन्द्र सिंह शेखावत चिकित्सा विभाग फायर ब्रिगेड व अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर