Explore

Search

April 19, 2026 8:24 am


पंडितों ने बैठक कर 1 नवंबर को दीवाली मनाने का लिया निर्णय।

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

CP तिवारी

बिजयनगर ब्यावर। तहसील बिजयनगर क्षेत्र एवं सभी विद्वान पंडित गण ने गौरीशंकर मंदिर में एकत्रित होकर इस वर्ष दीपावली पर्व पर मनाने की तिथी पर लिया निर्णय। इस वर्ष दीपावली पर्व पर तिथीयो के संयोग के कारण सभी की भ्रांतियों को दूर करने के लिए सभी एकत्रित पंडित गण ने यह निर्णय लिया कि श्रीधर निर्णय सागर पंचांग देश में भारतवर्ष के एवम 95% पंचांगो के अनुसार दीपावली पर्व
अमावस्या शुक्रवार 1 नवंबर 2024 सूर्यउदय काल में अमावस्या तिथी है एवं धुलिक वेला में भी अमावस्या होने से स्वाति नक्षत्र है। महावीर स्वामी निर्वाण दिवस होने से एवं शुभ सहयोग होने से सभी ने सनातन धर्म के आधार पर पंचांग के मतानुसार दीपावली पर्व 1 नवंबर 2024 को मनाने का निर्णय लिया है।निर्णय के अनुसार धन तेरस 29 अक्टूबर, दिपावली 1 नवंबर व गोवर्धन पूजा एवं 2 नवंबर को की जाएगी।

इस दौरान भरत व्यास महावीर प्रसाद शर्मा श्रीराम शर्मा अरविन्द शास्त्री चन्द्र प्रकाश दाधिच राकेश शर्मा पं. घीसा लाल शर्मा ताराचंद बाल मुकुंद कन्हैयालाल देवेन्द्र शर्मा कपिल शर्मा ब्रजेश शर्मा मोहित शर्मा रतन शास्त्री ललित शर्मा सत्यनारायण दाधीच निर्णय की बैठक में उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर