Explore

Search

May 13, 2026 10:45 pm


लेटेस्ट न्यूज़

धर्मकांटा बना मौत का काटा, कई लोगो ने जान गवाई विभागीय सुस्ती के चलते काल का ग्रास बन रहे निर्दोष आमजन,

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया थाना क्षेत्र के तिलस्वां ग्राम निवासी 25 वर्षीय पूरण रेगर की बीती रात मे दर्द नाक हादसे मे मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह तिलस्वां – सलावटिया मार्ग दो घंटे जाम लगा दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिवार को दो लाख देने की घोषणा की। पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय की अगुवाई मे ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक को मुआवजे के लिए आर्थिक सहयोग की सहायता दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने अवैध संचालित धर्मकांटा को बंद कर रास्ता रोका। मौके पर पहुंचे बिजौलिया तहसीलदार ललित डिडवानिया, फोरमैन गिरिराज मीणा, थाना प्रभारी स्वागत पांड्या, गिरदावर संजय पाराशर, चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने सभी मांगो मानकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं प्रशासन द्वारा धर्मकांटा को पत्थर लगाकर बंद किया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों की सभी मांगो को मानकर आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया। विदित रहे कि सलावटिया- तिलस्वॉ महादेव सड़क मार्ग पर नियम के विरुद्ध धर्मकाँटा संचालित हो रहा है।
जिसके कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं कई लोग अकाल मृत्यु के भेंट चढ़ चुके हैं। शुक्रवार रात्रि को भी तिलस्वां निवासी पुरण रेगर अपनी बीमार धर्मपत्नी का हालचाल पुछने बिजौलिया की ओर बाइक से जा रहा था। तभी तिलस्वां के निकट धर्मकाटे से सेंड स्टोन से भरा ट्रेलर सड़क के बिच आ गया और बाइक सवार पुरण रैगर ट्रेलर की चपेट मे आ गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से काफ़ी खून बह गया था। गंभीर हालत मे सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया। वहीं संपूर्ण घटनाक्रम में ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। ग्रामीणों ने बताया की धर्मकांटा मौत का काटा बन गया है। कई लोगो ने जान गवाई विभागीय सुस्ती के चलते काल ग्रास बन रहे निर्दोष आमजन, सड़क पर रोजाना 200 से अधिक ट्रेलर व गाड़ियां सेंड स्टोन की तुलाई होती है। सड़क पर दर्जनों गाड़ियां ख़डी होकर इंतजार मे रहती तुलाई की साथ रॉयलटी भी यही काटी जाती है। सबसे बड़ी बात यह है की धर्म काटा रोड़ पर ही बना है तुलाई के बाद सड़क पूरी तरह बंद हो जाता है। इस बिच यहां से गुजरने वाले वाहन इनकी चपेट मे आ जाते है। हादसे को लेकर ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर