Explore

Search

May 20, 2026 12:37 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर जातिगत टिप्पणी और गंभीर हमले का मामला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। क्षेत्र में एक छात्र के साथ कथित मारपीट और जातिगत अपमान का मामला सामने आया है। केसुविलास निवासी कक्षा 9वीं के छात्र सिद्धार्थ मीणा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कस्बे के एक निजी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। छात्र का आरोप है कि वह बिना यूनिफॉर्म के स्कूल पहुंचा था, जिस पर शिक्षक मिठू लाल शर्मा ने उसे एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और लकड़ी से मारपीट की। छात्र का कहना है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि वह बेहोश हो गया।

पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसके कान पर भी वार किया, जिससे उसे सुनाई देने में परेशानी हो रही है। साथ ही, मारपीट के दौरान कथित रूप से जातिगत अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे शिक्षा ग्रहण करने के अधिकार से वंचित करने जैसी बातें कही गईं।

छात्र ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं और घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसने उपखण्ड अधिकारी से तत्काल मेडिकल परीक्षण करवाने और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस विषय में सीबीईओ मालीराम यादव के कहना है कि छात्र की शिकायत पर जांच कमेटी गठित कि है। पीईओ दिलीप सिंह को जांच कमेटी इंचार्ज बनाया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही आगे कि कार्रवाई की जा सकेगी।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर