Explore

Search

May 9, 2026 4:38 pm


पत्थर फैक्ट्री में खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, दो बाइक भी आई आग की चपेट में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे के सरकारी हाई स्कूल के पास जाबदा रोड स्थित एक पत्थर फैक्ट्री के बाहर खड़े ट्रक में आग लग गई। जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर को पत्थर भरने आए एक ट्रक में अचानक आग लग गई।

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक उसकी चपेट में आ गया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं नजदीक खड़ी कुछ मोटर बाइक में से दो मोटर साइकिल में भी आग की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार ट्रक पत्थर भरवाने के लिए फैक्ट्री परिसर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान ट्रक की केबिन में अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे आग लग गई।

आग तेजी से फैलते हुए पूरे ट्रक में फैल गई। घटना के समय ट्रक चालक और खलासी पास ही छाया में बैठे हुए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सुनील बेनीवाल ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर तेज गर्मी और स्पार्किंग की वजह से आग लगना सामने आया है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, ताकि आग और अधिक न फैले।
आग पर काबू पाने के लिए मांडलगढ़ से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। ट्रक का बड़ा हिस्सा जल चुका था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर