Explore

Search

June 12, 2026 11:27 pm


सांसद दामोदर अग्रवाल से मिले कस्बे के प्रबुद्धजन, बिजौलिया नगर को नई रेलवे लाइन से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को बिजौलिया नगर को नई रेलवे लाइन से जोड़ने हेतु प्रस्तावित मार्ग मंदसौर नीमच सिंगोली होते हुए बिजौलिया व बिजौलिया से ऊपरमाल रेलवे स्टेशन तक नया मार्ग जोड़ने के संबंध में भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में शामिल मंडल महामंत्री मुकेश धनोपिया पूर्व महामंत्री वेद प्रकाश तिवारी, राजेश पटवारी ने ज्ञापन देकर इस कार्य हेतु सांसद अग्रवाल से भागीरथी प्रयास करने का आग्रह किया। सांसद दामोदर अग्रवाल ने बिजौलिया क्षेत्र में आर्थिक दृष्टि से रेल्वे स्टेशन की अति आवश्यकता की गंभीरता को समझते हुए इस कार्य के लिए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से अति शीघ्र दिल्ली में मिलकर पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया। विदित रहे कि रेलवे-स्टेशन के अभाव में बिजौलिया क्षेत्र में रोजगार की बहुत कमी रहीं हैं जिससे यहां के मूल निवासी भी रोजगार के लिए पलायन करने लगे हैं साथ ही परिवहन की बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्यापारिक दृष्टि से बिजौलिया में सेंडस्टोन की भारत की सबसे बड़ी मंडी है,बिजोलिया से लगभग 80 देशों में सेंडस्टोन वर्तमान में सड़क मार्ग से होते हुए मुंद्रा पोर्ट गुजरात पहुंचकर निर्यात होता है नई रेलवे लाइन बिजौलिया से जुड़ने पर पत्थर की लागत भी कम आएगी एवं भारत सरकार को विदेशी मुद्रा भी बहुत अधिक मात्रा में मिल पाएगी। सांसद द्वारा बिजौलिया प्रतिनिधि मंडल को नई रेल्वे लाइन को जोड़ने को लेकर आश्वस्त किया गया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर