Explore

Search

May 9, 2026 4:38 pm


आंगनबाड़ी केंद्र का नया भवन बनवाने की मांग, किराए में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे के वार्ड संख्या 13 में निजी बिल्डिंग में किराए से संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशानी उत्पन्न हो रही है। वर्तमान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पीने के पानी के साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के लिए शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भीलवाड़ा जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी 04 केंद्र शहर परकोटे के अंदर निजी बिल्डिंग में किराए से संचालित हो रहा हैं। किराए की इस बिल्डिंग में आंगनबाड़ी महिलाओं एवं बच्चों के लिए पीने के पानी एवं शौचालय की सुविधा भी नहीं है। साथ ही किराए पर संचालित इस भवन को कभी भी मालिक के द्वारा खाली करवाया जा सकता है। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्र नए भवन के निर्माण के साथ ही वर्तमान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय एवं पीने के पानी की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। साथ ही आग्रह किया कि आंगनबाड़ी केंद्र को वैकल्पिक तौर पर अन्य जगह संचालित किया जाए। ज्ञापन देने में रजत गौड़, अनामिका, शैलेश शर्मा, रश्मि, श्याम लाल, गोविंद गोस्वामी, ममता धाकड़, सुधीर, जमीला, छीतर लाल, अनिल, विमल आदि मौजूद रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर