बिजौलिया, बलवंत जैन। जिले के सांसद दामोदर अग्रवाल कल बिजौलिया कस्बे के एक शिक्षण संस्थान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाल्यावस्था में विद्यालय में दिए जाने वाले संस्कारों का विद्यार्थियों को महत्व बताया। विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति सहित सांस्कृतिक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के पूर्व सासंद ने मंदाकिनी महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान महादेव मंदिर कमेटी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अग्रवाल का पुष्पहार पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। मंदाकिनी मंदिर कमेटी द्वारा सांसद को ज्ञापन के माध्यम से मंदाकिनी महादेव मंदिर में क्षतिग्रस्त मंदिर के जीर्णोद्वार, पार्किंग स्थल एवं सौंदर्यकरण के लिए पुरातत्व विभाग और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से राशि स्वीकृत्त करने की मांग की। इस पर अग्रवाल ने आश्वाशन देते हुए कहा कि मंदिर के संरक्षण एवं विकास के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से चर्चा कर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने सांसद दामोदर अग्रवाल को बिजौलिया क्षेत्र को भी नई रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की बात भी कही। इस पर अग्रवाल द्वारा बिजौलिया क्षेत्र को प्रस्तावित सिंगोली नीमच रतलाम रेलवे लाइन से जोड़ने के प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया। सांसद ने खनन एवं औद्योगिक दृष्टिकोण से बिजौलिया को भी रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की जरूरत बताई। इस पर उन्होंने कहा कि वे शीघ्र रेलवे मंत्री से चर्चा कर पहल करेंगे। खेराड़ क्षेत्र के सड़क मार्ग को लेकर सांसद ने कहा कि उनके प्रयासों से 100 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है।
किंतु वर्तमान में सीता का कुंड रोड की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर लेट लतीफा शाही पर फटकार लगाई। साथ ही जिला कलेक्टर से सड़क मार्ग को लेकर चर्चा कर समस्या के समाधान के लिए कहा। इस दौरान उनके साथ जिले के जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan



