Explore

Search

May 30, 2026 5:03 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए: बिजौलिया उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु ₹43.97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

मांडलगढ़, बिजौलिया, बलवंत जैन। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। बिजौलिया क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है तथा समय-समय पर सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। अब तक गंभीर रूप से घायल मरीजों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित लोगों को उपचार के लिए भीलवाड़ा अथवा कोटा जाना पड़ता था, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गौरतलब है कि बिजौलिया प्रदेश के प्रमुख खनन क्षेत्रों में भी शामिल है, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक एवं वाहन प्रतिदिन कार्यरत रहते हैं। खनन गतिविधियों एवं भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। ऐसे में क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त उप जिला चिकित्सालय की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऐसे में विधायक गोपाल खंडेलवाल के निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप बिजोलिया में उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु ₹43.97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति क्षेत्रवासियों को बेहतर, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी। नवीन चिकित्सालय भवन के निर्माण से बिजोलिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही दुर्घटना पीड़ितों एवं गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा तथा रेफरल की आवश्यकता में भी कमी आएगी। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा भविष्य में भी जनहित के अनेक विकास कार्य क्षेत्र को प्राप्त होते रहेंगे। उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु ₹43.97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने से बिजोलिया सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। आमजन ने इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण आवश्यकता की पूर्ति बताते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि इस अस्पताल के निर्माण से स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणात्मक सुधार होगा, दुर्घटना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार उपलब्ध हो सकेगा तथा हजारों परिवारों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए यह स्वीकृति स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगी।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर