Explore

Search

June 3, 2026 7:21 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन।ग्राम पंचायत लक्ष्मीखेड़ा के देवरी की नूण स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे। जिन्होंने क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे की बड़ी सौगातें दीं। इस अवसर पर विकास अधिकारी अशेष शर्मा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रमुख विकास कार्य जिनका हुआ शिलान्यास और लोकार्पण:

उप स्वास्थ्य केंद्र, लक्ष्मीखेड़ा शिलान्यास: क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ₹50 लाख की लागत से बनने वाले नए उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया।

उप स्वास्थ्य केंद्र, खेराडिया लोकार्पण: 50 लाख की लागत से बनकर तैयार हुए उप स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया गया, जो अब जनता की सेवा के लिए समर्पित है।

छायाग्रह, मंदिर परिसर लोकार्पण: विधायक कोष से ₹5 लाख की राशि से निर्मित नवनिर्मित छायाग्रह का लोकार्पण किया गया, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

विधायक ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल ने उपस्थित जनमानस से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संवेदनशीलता के साथ सभी की बातें सुनीं और समस्याओं के त्वरित व उचित निराकरण के लिए आश्वस्त किया। मौके पर ही मौजूद विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को विधायक ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और हर नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएं व मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रशासक शांति देवी मेघवाल, प्रशासक प्रतिनिधि लोकेश मेघवाल और पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सर्वा, कोषाध्यक्ष शंकर बंजारा, पूर्व मंडल महामंत्री अनिल खटीक, बूथ अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, नंदलाल दरोगा, मुकेश बंजारा, उप प्रशासक चेनाराम बंजारा, नृसिंह बंजारा, घनश्याम धाकड़, नारायण धाकड़, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर