Explore

Search

June 25, 2026 4:46 pm


बिजौलिया में दिनदहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, चार लाख रुपए के जेवरात और नगदी लेकर फरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। कस्बे के मीणा छात्रावास के नजदीक स्थित एक मकान को बुधवार दिनदहाड़े तीन अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना दिया। चोरों ने मकान के गेट का ताला तोड़कर कमरे की अलमारी में रखें चांदी के पाजेब, सोने के झुमके, और नगदी चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक नरेश तेली ने थाना पुलिस में रिपोर्ट देकर तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मकान मालिक ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्ति उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़कर 100 ग्राम वजनी चांदी के पायजेब, 20 ग्राम वजनी सोने की जुमकियां और ₹20000 की नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कमरे में रखे कपड़े और अन्य सामान को बिखेर दिया। चोरी की वारदात के दौरान मीणा छात्रावास के कुछ युवकों ने चोरों को देख लिया और उनका पीछा किया। किंतु चोर मौका पाकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार तीनों अज्ञात चोर बिना नंबर प्लेट की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। थाना अधिकारी स्वागत पांडया ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर