Explore

Search

July 23, 2026 7:20 pm


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में 9 महीने से फरार 5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की धर पकड़ के चले जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में नौ महीने से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को बिजौलिया थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक ने ₹5000 का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य एवं वृताधिकारी योगेश शर्मा के सुपरविजन में बिजोलिया थाना अधिकारी स्वागत पांडया सहित डीएसटी टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पीछा किया। डीएसटी टीम को मिली सूचना के बाद आरोपी रोडुलाल 46 पुत्र सुल्तान बंजारा, निवासी गोवर्धनपुरा को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बिजौलिया थाने में शादी का झूठा वादा कर झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर