झालावाड़, उन्हेल (बलवंत जैन) जिले के उन्हेल के विश्व प्रसिद्ध नागेश्वर जैन तीर्थ में इस वर्ष का चातुर्मास आज से प्रारंभ हुआ। यह चातुर्मास साध्वी राजरत्नश्रीजी म. सा. जिनकीर्तिश्रीजी म.सा. और देशनाकीर्ति म.सा. आदि ठाणा की पावन मिश्रा में आयोजित किया गया। नागेश्वर तीर्थ पेढ़ी कमेटी के अनुसार चार महीने के दौरान मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम और प्रवचन आयोजित होंगे। साध्वी मंडल का मंगल प्रवेश आलोट रोड स्थित गौशाला से हुआ । इस दौरान साध्वी मंडल की निश्रा में बैंड बाजों के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
नगर में प्रमुख स्थानों पर चावल की गंवली कर साध्वी मंडल का भव्य अभिनंदन किया गया। मंगल प्रवेश के बाद आराधना भवन में श्रद्धालुओं और आराधकों की उपस्थिति में साध्वी श्री के मांगलिक प्रवचन शुरु हुए । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक महापूजन किया गया। संध्याकाल में भगवान की भव्य अंगरचना और रात्रि भक्ति का कार्यक्रम आयोजित होगा।
आज से शुरू हुए इस चातुर्मास में प्रतिदिन प्रवचन, धार्मिक आराधना और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ट्रस्ट सचिव धर्मचंद जैन ने बताया कि चातुर्मास के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आराधक पहुंचेंगे। जैन ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ के लिए कहा नागेश्वर तीर्थ में चातुर्मास हेतु बैंड बाजों के साथ नाचते गाते साध्वी श्री राजरत्ना श्री जी मा.सा. , जिनकीर्ति श्री जी मा.सा. , देशनाकीर्ति श्री जी मा.सा.का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश के समय जैन श्री संघ , तीर्थ पेढ़ी ,नवरत्न परिवार , जैन सोशल ग्रुप, कुशल विचक्षण बहु मंडल , नवरत्न महिला मंडल, नवरत्न बालिका मंडल , सहित अनेकों जगह से पधारे श्री संघो एवं सामाजिक संगठनो में गुरूवर्या की आगवानी कर साध्वी श्री जी को वधाया ।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan


