Explore

Search

July 24, 2026 3:03 pm


लेटेस्ट न्यूज़

रीट 2024 नियुक्तियों से पहले स्थानांतरण खोलने की मांग, तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़, गंगधार (बलवंत जैन) रीट 2024 नियुक्तियों से पूर्व स्थानांतरण खोलने की मांग को लेकर उपखंड क्षेत्र के तृतीय शिक्षक श्रेणी समिति के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण हटाने की मांग की। ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि वर्तमान में कार्मिक विभाग ने तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल वन व लेवल टू, पीटीआई, प्रबोधक, लैब असिस्टेंट, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालय अध्यक्ष को छोड़कर सभी कार्मिकों के स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाकर तबादले किए गए हैं। जो कि पूर्णतया अन्यायपूर्ण वह अ-तार्किक है। तृतीय श्रेणी संवर्ग पिछले 8 वर्ष से इस अन्याय का शिकार हो रहा है। 2008 से नियुक्त डार्क जॉन व 2012 से नियुक्त सामान्य जिलों से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे है। तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल वन और लेवल टू, पीटीआई, प्रबोधक, लैब असिस्टेंट, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालय अध्यक्ष के स्थानांतरण से भी तुरंत प्रभाव से रोक हटाकर दूरदराज क्षेत्र में बैठे शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर