Explore

Search

July 25, 2026 3:28 am


लेटेस्ट न्यूज़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान राजकीय पथिक महाविद्यालय में प्रारम्भ

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा राजकीय पथिक महाविद्यालय, बिजौलिया में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को परिषद की राष्ट्र निर्माण, छात्र हित एवं सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देते हुए अधिकाधिक संख्या में सदस्य बनने का आह्वान किया गया।
नगर मंत्री दीपक धाकड़ ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण रहा तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाग प्रमुख विष्णु सेन, नगर अध्यक्ष पूजा जोशी,सहनगर मंत्री पंकज रेगर, अर्पित धाकड़, कृष्ण गोपाल रेगर, ममता बंजारा, चांदी जाटव, अर्जुन धाकड़, विष्णु गुर्जर, महिमा कंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने बताया कि सदस्यता अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़कर राष्ट्रहित एवं छात्रहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर