Explore

Search

July 21, 2026 3:23 pm


दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी का समापन, किसानों ने लिया पूरे गांव को जैविक बनाने का संकल्प 500 से अधिक किसानों ने शहर में निकाली जैविक जागरूकता रैली

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा । अपना संस्थान, सरोज देवी फाउंडेशन एवं फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी के संयुक्त तत्वावधान में प्राकृतिक (जैविक) खेती, पर्यावरण संरक्षण एवं चारागाह विकास के प्रति जन जागृति के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी का समापन आज शहर में जैविक जागरूकता रैली निकालकर किया गया। रैली का नेतृत्व शहर विधायक अशोक कोठारी, वरिष्ठ समाजसेवी तिलोकचंद छाबड़ा, अपना संस्थान प्रांत सचिव विनोद मेलाना, श्री रामशांताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक पवन टांक ने किया।

अपना संस्थान के अंकुर बोरदिया ने बताया कि जैविक जागरूकता रैली में 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादों के उपयोग के प्रति जनजागृति लाने का संदेश दिया गया ताकि जहर युक्त भोजन से मुक्त होकर बीमारियों से बचा जा सके। रैली चित्रकूट धाम से प्रारंभ होकर अम्बेडकर सर्किल, गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र होते हुए पुनः चित्रकूट धाम पहुंच संपन्न हुई। रैली में फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी के शांतनु कुमार, पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, सुनील जागेटिया, राघव आचार्य सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं दो दिवसीय संगोष्ठी के समापन सत्र में राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सौ से अधिक किसानों ने स्वयं जैविक खेती अपनाने और अपने पूरे गांव को जैविक बनाने का संकल्प लिया। जैविक खेती का संकल्प लेने वाले किसानों के साथ प्रत्येक गुरुवार को रात्रि 8 बजे ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से वार्ता किए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जैविक खेती अपनाने वाले किसानों की सक्सेस स्टोरीज भी सभी के बीच साझा की गई। अंत में अपना संस्थान प्रांत सचिव विनोद मेलाना ने संगोष्ठी को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

जैविक जागरूकता रैली का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

भीलवाड़ा शहर में निकाली गई जैविक जागरूकता रैली का गोल प्याऊ चौराहे पर अपना संस्थान सचिव  साधना मेलाना, विजया सुराणा, दीपा सिसोदिया, अरुणा पोखरना, रीना सिसोदिया, जिमी जैन, पंकज अग्रवाल, नरपत सिंह चुंडावत, मुकेश कुमार चेचाणी, राजेश सोमानी, राजेंद्र काबरा, सुशील सहित कई सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर