Explore

Search

July 7, 2025 12:22 pm


एंबुलेंस ने पैदल यात्री को मारी टक्कर : सड़क पर उछलकर गिरा 45 साल का व्यक्ति घायल, लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सरदारशहर। सरदारशहर में रविवार की देर शाम बीकानेर रोड स्थित नवोदय विद्यालय के पास एक निजी एंबुलेंस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति की पहचान वार्ड 22 निवासी नरपत सिंह (45) पुत्र भोजराज सिंह राजपुरोहित के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन की मदद से घायल को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नरपत सिंह का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें भर्ती कर लिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर