Explore

Search

June 8, 2026 3:46 am


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

होटल की आड़ में चल रहा था अवैध-बार, अवैध शराब की 33 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार; संचालक फरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयमंदिर थाना क्षेत्र के राईका बाग में बड़ी कार्रवाई की है। होटल बिराली हाइट्स में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब की 33 बियर बोतलें जब्त की हैं। उप निरीक्षक मनोज कुमार मीणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल और रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध बार का भंडाफोड़ किया। मौके पर होटलकर्मी जयंतीलाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल संचालक मधुसूदन सिंह राठौड़ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छापेमारी में उप निरीक्षक मनोज कुमार मीणा के अलावा सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद, नाथूराम और कांस्टेबल रमेश, नाथाराम, सुरेश शामिल थे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर