Explore

Search

June 8, 2026 2:36 am


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

पुलिस ने पकड़ा 30 लाख का मादक पदार्थ; लावारिश स्कोर्पियो से मिला डोडा-पोस्त और अफीम का जखीरा, आरोपी फरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में खड़ी बिना नंबर की स्कोर्पियो से करीब 30 लाख रुपए कीमत का डोडा-पोस्त और अफीम का दूध बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के अनुसार, 7 जून की रात को जेतपुर थाने के SHO राजेंद्रसिंह अपनी टीम के साथ रूटीन पेट्रोलिंग पर थे। देवासियों का बास मांडावास क्षेत्र में उन्हें एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कोर्पियो दिखाई दी। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से 24 कट्टों में रखा 449.665 किलोग्राम डोडा-पोस्त और 2 किलो 590 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपए आंकी गई है। सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी ने बताया कि इस सफल कार्रवाई में कॉन्स्टेबल राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्कोर्पियो और सभी मादक पदार्थों को जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर