Explore

Search

April 9, 2026 2:50 pm


लेटेस्ट न्यूज़

घर में छिपा कर रखा था अवैध मादक पदार्थ, पुलिस ने ली तलाशी तो मिला डोडा पोस्त

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। जोधपुर रेंज पुलिस के ऑपरेशन भौकाल के तहत बिलाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलोग्राम से अधिक डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पिचियाक गांव में आरोपी राजू गिरी (पिता बुद्ध गिरी) के घर की तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 47.02 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन-किन जगहों पर इसकी सप्लाई करता था। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर