Explore

Search

April 5, 2026 11:03 pm


पति-पत्नी ने चुराया ऑटोरिक्शा; सवारी बनकर किराए पर लिया, मालिक को धोखे से दुकान पर भेजा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। पुलिस ने दिनदहाड़े ऑटोरिक्शा चोरी के मामले में आरोपी पति-पत्नी को अरेस्ट किया है। सवारी बनकर किराए पर लिए ऑटोरिक्शा के मालिक को धोखे से दुकान पर भेजकर दंपती ने वारदात को अंजाम दिया। सिंधीकैंप थाना पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को अरेस्ट कर चोरी का ऑटोरिक्शा बरामद कर लिया है। डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- मामले में आरोपी किशोर कुमार उर्फ सन्नी (42) और उसकी पत्नी आशा (30) निवासी पालनपुर गुजरात हाल प्रताप नगर सांगानेर को अरेस्ट किया है। 8 जून को सिंधीकैंप थाने में पीड़ित मंजूर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह ऑटो रिक्शा चलाता है। 7 जून को रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। एक व्यक्ति के साथ महिला आई, जिन्होंने स्वामी कॉलोनी चलने की कहा। ऑटोरिक्शा में बैठाकर रवाना हो गया। खासा कोठी तिराहे पर 50 रुपए देकर एक शराब का क्वार्टर लाने के कहा। दुकान पर शराब लेने जाने पर पीछे से ऑटो रिक्शा लेकर चले गए। वापस लौटने पर ऑटोरिक्शा सहित दंपती गायब मिले। दुकान पर धोखे से भेजकर ऑटोरिक्शा चोरी का पता चलने पर पर पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने CCTV फुटेजों के आधार पर चोरी में शामिल दंपती को चिन्हित कर दबिश देकर धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी दंपती के कब्जे से चोरी किया ऑटोरिक्शा भी बरामद कर लिया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर