Explore

Search

May 15, 2026 10:19 am


लेटेस्ट न्यूज़

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार, झालावाड़ से पकड़ा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। जिले की मंडाना थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने त्यौहार पर मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। इस पर संगठन के लोगों ने एतराज जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। एडिशनल एसपी कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा ने बताया- युवक साबिर हुसैन मंडाना के वार्ड नम्बर 10 का रहने वाला है। 7 जून को साबिर के खिलाफ संगठन के कुछ लोगों ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि त्यौहार के पर्व पर साबिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डाली। इससे समाज में रोष है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंडाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले साबिर को झालावाड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर