Explore

Search

May 15, 2026 10:19 am


लेटेस्ट न्यूज़

पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा। जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने दोहरी हत्या का रूप ले लिया। जोध्यावाली ढाणी में 6 जून को घनश्याम बैरवा (35) और उनके पिता थानाराम बैरवा (70) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी निर्मला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घनश्याम और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी की शिकायत पर उसके पीहर पक्ष के लोग घर आए, जहां दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्तेदारों ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और शवों को अस्पताल ले जाने का विरोध करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दौसा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने मृतक की पत्नी निर्मला के अलावा मनोज और प्रदीप बैरवा (लीखली मानपुर निवासी) को गिरफ्तार किया है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर