Explore

Search

May 15, 2026 10:18 am


लेटेस्ट न्यूज़

हाइवे पर खड़े ट्रेलर में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, जनहानि नहीं

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। जिले में रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे-48 पर लांबिया चौराहे के पास सर्विस लेन में खड़े एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर के इंजन से शुरू हुई आग तेजी से फैलने लगी, जिस पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पहले ट्रेलर से धुआं निकलता देखा गया और फिर आग की लपटें उठने लगीं। हादसे में ट्रेलर का केबिन और सामने के टायर पूरी तरह जल गए। राहत की बात यह रही कि ट्रेलर सर्विस लेन पर खड़ा था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। रायला थानाधिकारी बच्छराज चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घटना के कारणों की जांच जारी है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य कर दिया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर