Explore

Search

May 15, 2026 10:17 am


लेटेस्ट न्यूज़

जमीन विवाद में परिवार के दो पक्ष भिड़े, एक की मौत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर डीग जिले के सीकरी थाना इलाके के जयश्री गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों ने जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। मृतक के परिजनों की तरफ से को शिकायत पुलिस में नहीं दी गई है। सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया- सूचना मिली थी कि जयश्री गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए हैं। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे नगर अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके शव को नगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

सूचना पर तुरंत सीकरी थाना पुलिस नगर अस्पताल पहुंची। मृतक के परिजन से बात की तो बोले कि परिवार के दोनों पक्षों की शामिलात एक जमीन है। जिस पर अमर सिंह (50) पक्ष और सोहनपाल पक्ष में विवाद चल रहा था। आज सुबह जमीन पर निर्माण कार्य करवाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने लाठी डंडों से एक दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना में अमर सिंह के ज्यादा चोट आई और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल मृतक पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर