Explore

Search

May 15, 2026 9:23 am


लेटेस्ट न्यूज़

कोटा संभागीय आयुक्त ने इंद्रगढ़ अस्पताल का किया दौरा, जनरल वार्ड और गैलरी के फर्श की मरम्मत के निर्देश

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बूंदी कोटा संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को इंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लू-तापघात वार्ड, जनरल वार्ड, डीडीसी, लेबर रूम और लैब का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बायोवेस्ट प्रबंधन और जनरल वार्ड में कमियां पाई गईं। आयुक्त ने अस्पताल प्रशासन को इन कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही जनरल वार्ड और गैलरी के फर्श की मरम्मत कराने को कहा। शेखावत ने स्वास्थ्य केंद्र के सभी वार्डों में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रभारी से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर