Explore

Search

May 25, 2026 11:20 pm


गायत्री परिवारजनों को शांतिकुंज में मिला विशेष सम्मान

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में माता भगवती देवी शर्मा की प्रेरणा एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष के अंतर्गत 19 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक आयोजित बैरागी दीप कार्यक्रम में बिजोलिया ऊपरमाल क्षेत्र के गायत्री परिवारजनों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए 9 दिन का समय दान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा सेवा, समर्पण एवं अनुशासन के लिए बिजोलिया क्षेत्र के गायत्री परिवारजनों को उपहार स्वरूप विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित टोली में भगवान लाल धाकड़, मोहन लाल धाकड़, शंभू लाल धाकड़, देवीलाल धाकड़, लटूर लाल धाकड़, नानालाल धाकड़, रमेश चंद्र धाकड़, प्रभु लाल धाकड़, मुकुल धाकड़, कुशल धाकड़, हर्षित धाकड़, शंकर लाल धाकड़, महेंद्र बागड़ी एवं हरिशंकर बागड़ी शामिल रहे।
इस सम्मान से संपूर्ण बिजोलिया गायत्री परिवार में हर्ष एवं गौरव की लहर व्याप्त है। सभी परिजनों ने इसे गुरुदेव के विचारों एवं युग निर्माण के कार्यों से जुड़ने का फल बताते हुए आगे भी सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर