Explore

Search

June 4, 2026 3:11 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

तिलस्वा महादेव मंदिर ट्रस्ट के कार्यों की जांच हो

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 

 

(भीलवाड़ा) तिलस्वा महादेव मंदिर ट्रस्ट के कार्यों की जांच हो

बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की

बिजौलिया के प्रमुख तीर्थ तिलस्वा महादेव मंदिर ट्रस्ट के कार्यों की जांच के लिए आज सैकड़ों ग्रामीण नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।

जिला कलेक्टर को ज्ञापन दियाl लोगों के हाथों में ट्रस्ट सचिव मांगीलाल को हटाने की मांग की तख्तियां थी। ट्रस्ट द्वारा किये गए पिछले कार्यों की जांच कराने के स्लोगन लिखे हुए थेl

ज्ञापन देने आए ग्रामीणो ने बताया कि तिलस्वा महादेव मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ट्रस्ट में हर समाज के दो-दो योग्य व्यक्तियों को जोड़ा जाए।

समस्त कार्यकारिणी के बारे में आम जन को जानकारी दी जानी चाहिए।

पिछले 26 वर्षों से एक ही कार्यकारिणी की मनमानी से कार्य किया जा रहा हैl

हम चाहते हैं कि नई कार्य समिति बनाई जाये और विकास कार्य में पारदर्शिता बरती जाए।

इस दौरान बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर