Explore

Search

April 17, 2026 12:41 pm


खेल दिवस: हॉकी के जादूगर को याद किया,खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 

खो –खो मैच में कक्षा 11 की छात्राएं व कब्बड़ी में कक्षा 12 के छात्र विजय रहे

शाहपुरा(किशन वैष्णव);-हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खामोर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत विभिन्न खेल स्पर्धा आयोजित की गई। व्याख्याता विशाल सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर छात्र छात्राओं में खेल स्पर्धा कराई गई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तनवींर जहां बागवान ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और नेशनल स्पोर्ट्स डे के बारे में बताया।उन्होंने कहा की हॉकी के जादूगर के रूप में जाने जाने वाले मेजर ध्यानचंद के खेल में योगदान ने भारतीय खेल इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी है।जिससे यह दिन न केवल उनकी जयंती का स्मरणोत्सव है बल्कि भारत को परिभाषित करने वाली खेल भावना का उत्सव भी है।कार्यक्रम के पश्चात खेल मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे छात्रा वर्ग में खो- खो में कक्षा 11 की छात्राएं विजयी रही।वहीं छात्र वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 12 के छात्र विजयी रहे। हॉकी में 17 वर्ष और 19 वर्ष के बीच मुकाबला कराया गया जिसमें 17 वर्ष के छात्र विजयी रहे। हॉकी में निर्णायक शारीरिक शिक्षक धनराज वैष्णव एवम कबड्डी में व्याख्याता मनोज ढाका रहे। प्रधानाचार्य तनवीर जहां बागवान ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट हेतु शुभकामनाएं दीं।

Author: Shubham Purohit

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर