Explore

Search

April 29, 2026 7:25 am


लेटेस्ट न्यूज़

विद्यार्थियों ने एक्स्पोज़र कैंप में सीखी हस्तकलाएं

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 

 

गुरला(बद्री लाल माली);-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायला के विद्यार्थीयों ने एक्स्पोज़र कैंप एक्टिविटी के तहत मिट्टी से विभिन्न वस्तुएं बनाने की हस्तकलाएं सीखी। प्रधानाचार्य मनीषा यादव ने बताया कि विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा योजना संचालित है। जिसमें कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए महीने के पहले और तीसरे शनिवार को एक्स्पोज़र कैंप एक्टिविटी का आयोजन किया जाता है। जिसमें आज बच्चों को मिट्टी से विभिन्न प्रकार की मूर्तियां बनाना, दीपक बनाना और विभिन्न कलात्मक वस्तुएं बनाने की कला सिखाई। उप प्राचार्य प्रेम शंकर जोशी , व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी बनवारी लाल जाट , व्यावसायिक प्रशिक्षक अवधेश टेलर तथा आशुतोष पारीक के निर्देशन में एक्स्पोज़र कैंप एक्टिविटी का सफल आयोजन हुआ ।

Author: Shubham Purohit

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर