Explore

Search

April 23, 2026 5:02 pm


लेटेस्ट न्यूज़

ब्रह्मपुरी में धूमधाम से मनाया बाबा रामदेव का पाटोत्सव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

ब्रह्मपुरी में धूमधाम से मनाया बाबा रामदेव का पाटोत्सव

जय अजमल लाला प्रभु जय अजमल लाला

जोधपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष ब्रह्मपुरी देरागा स्थित श्री माध्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आज भादवा सुदी दशमी, शुक्रवार, दिनांक 13 सितम्बर के शुभ अवसर पर बाबा रामदेव का पाटोत्सव पूर्ण विधि विधान से पूजन, हवन, महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन कर भव्यता से मनाया गया।

गंगादत्त ओझा ने बताया कि पं. सत्यनारायण दवे राजवेदिया, पं. अनिल बोहरा (डैनी) के सानिध्य में अभिजीत मुहूर्त में बाबा रामदेव का विधि विधान से पूजन किया गया वही हवन में डॉ. मनीष त्रिवेदी, राकेश जोशी सपत्निक, सुदर्शन ओझा ने आहुतियां दी।

इसी कड़ी में शाम 6.15 बजे ढोल नगाड़ों के साथ महाआरती हुई तत्पश्चात महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। पाटोत्सव में सूरजप्रकाश भट्ट, तोष दवे, कैलाश भट्ट, रमेश व्यास, मधुबिहारी ओझा, शिवदयाल ओझा (बीएसएफ), राकेश जोशी, विक्रान्त दवे, अनिल दवे, पं. विकास दवे, पं. चिराग दवे के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु, श्री माध्वेश्वरनाथ महादेव महिला मंडल, मातृशक्ति श्रीमती गोदावरी जोशी, युवा मंडल के साथ भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया।

ओझा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर