Explore

Search

April 18, 2025 2:47 am


उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया भाजपा कार्यालय का अवलोकन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भाजपा ने उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण का किया भव्य स्वागत व अभिनंदन

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया भाजपा कार्यालय का अवलोकन

भीलवाड़ा 21 सितंबर। राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री सहित मंत्री गण का आज भीलवाड़ा प्रवास के दौरान भाजपा जिला संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।नजिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया में बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी, उद्योग राज्य मंत्री के के विश्नोई का टाउन हॉल परिसर एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का सर्किट हाउस में स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल का भी सान्निध्य रहा।

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भाजपा पदाधिकारियों से भीलवाड़ा के उद्योग जगत के संबंध में चर्चा करते हुए उनके विकास के लिए सुझाव भी जाने। साथ ही जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान की भी जानकारी ली। वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भाजपा अपदाधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं हरियालो राजस्थान कार्यक्रम की जिले में गति प्रगति की जानकारी ली।

इसके पश्चात उद्योग राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा जिला कार्यालय के अवलोकन हेतु पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भव्य स्वागत करते हुए कार्यालय परिसर की विस्तृत जानकारी दी। राठौड़ ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया, जिला उपाध्यक्ष रतनलाल अहीर, लक्ष्मण सिंह राठौड़, शंकरलाल जाट, प्रहलाद त्रिपाठी,  मंजू चेचाणी, शक्तिसिंह कालियास, सुरेंद्र सिंह मोटरास, अमर सिंह चौहान, गोपाल तेली, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, भगवतसिंह राठौड़, कुलदीप शर्मा, महेंद्र मीणा, पूरण डीडवानिया, मनीष पालीवाल, घनश्याम सिंघीवाल, मीनाक्षी नाथ, भरतसिंह राठौड़, मनीष जांगिड़, उदय कुमावत सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर