Explore

Search

June 12, 2026 10:30 pm


भारतीय समाज सेवा संस्था ने सत्तार फौजदार को सौंपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। भारतीय समाज सेवा संस्था द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत संगठन का विस्तार पूरे देश में किया जा रहा है।
संस्था के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में संगठन को नई मजबूती देने के लिए बिजौलिया निवासी सत्तार फौजदार को भीलवाड़ा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय समाज सेवा संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, पीड़ित, महिलाओं, दिव्यांगजनों और मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान कराना है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्तार फौजदार से अपेक्षा है कि वे जिले में संगठन का विस्तार करेंगे और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर