Explore

Search

June 12, 2026 11:23 pm


जनगणना-2027: मेजा गांव में मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों ने परखी प्रगति

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा।भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के तहत चल रहे कार्यों का बुधवार को तहसील मांडल के राजस्व ग्राम मेजा में निरीक्षण किया गया। उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सोनल राज कोठारी एवं मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने HLO ऐप में की जा रही प्रविष्टियों, भवन क्रमांकन एवं परिवार संबंधी विवरण संकलन का अवलोकन कर त्रुटिरहित और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना के महत्व की जानकारी देकर सहयोग की अपील की।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर