Explore

Search

June 4, 2026 1:17 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव कल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा /धर्मनगरी भीलवाडा में नीब करौरी महाराज ( कैंची धाम ) का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से राम धाम चौराहे पर प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। जन्मोत्सव की तैयारी मे लगे भक्तों में एक अलग ही उमंग व जोश देखने को मिल रहा है।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रातः 8 बजे से भजन – कीर्तन एवम् सुन्दर काण्ड पाठ शुरु होकर 11 बजे से 4 बजे तक प्रसादी ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है।

बताया गया है कि नीब करौरी महाराज हनुमान जी के कलियुग के अवतार माने गए है जिनके चमत्कारो की श्रृंखला भारत देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में फैली हुई है ऐपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स,फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग क्रिकेटर विराट कोहली और भी कई देशी विदेशी हस्तिया भी बाबाजी के चमत्कारों से रूबरू हो चुके है ,तथा बाबाजी के करकमलों द्वाए हजारों की संख्या में हनुमान मन्दिरों की स्थापना करवाई जा चुकी है।
ज्ञात रहे पूर्व में भी कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस 15 जून, 24 को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा चुका है,प्रबन्धन कमेटी के सदस्य हेमेन्द्र अधिकारी, गजेन्द्र सिंह राठौड विनील गुप्ता, दामोदर मूंदड़ा , हेमेंद्र सिंह राणावत, सुशील लढ़ा, गोविन्द अधिकारी, अभिमन्यु चौबे, प्रदीप नेगी, प्रीतम नेगी, सत्येन्द्र पारीक, अविनाश व्यास आदि ने बाबाजी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है ।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर