Explore

Search

April 20, 2026 4:29 pm


स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) स्वामित्व योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 दिसंबर को भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप सभागार, नगर निगम भीलवाड़ा में सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा वर्चुअल माध्यम से स्वामित्व योजना के प्रोपर्टी पार्सल / पट्टा वितरण कार्यक्रम किया जाएगा और लाभार्थियों को संबोधित किया जाएगा।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी अधिशाषी अभियन्ता (जल संसाधन पंचायती राज) जिला परिषद भीलवाड़ा होंगे।
यह कार्यक्रम स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को प्रोपर्टी पार्सल / पट्टा वितरण के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिससे उन्हें अपनी संपत्ति का स्वामित्व प्राप्त हो सके।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर