Explore

Search

March 14, 2025 11:05 am


लेटेस्ट न्यूज़

1.27 मिनट में 195 देशों के नाम बोला तक्ष : उदयपुर के तक्ष जैन का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। शहर के तक्ष जैन ने विश्व कीर्तिमान बनाया है। उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर पांच निवासी आठ वर्षीय तक्ष जैन ने 1 मिनट 27 सैकंड में यूनाइटेड नेशन के सभी 195 देशों के नाम बोलकर विश्वव्यापी कीर्तिमान बनाया है।

उनका नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। तक्ष को ये सभी नाम कंठस्थ हैं। तक्ष के पिता कपिल जैन आगरा एयर फोर्स स्टेशन में तैनात हैं। तक्ष वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, आगरा में दूसरी कक्षा में अध्ययनरत है।

पिता कपिल जैन ने बताया कि तक्ष की भूगोल में बहुत रुचि है एवं उसकी याददाश्त बहुत अच्छी है। एयरफोर्स स्टेशन आगरा के उच्च अधिकारियों के द्वारा भी उनकी इस उपलब्धि की प्रशंसा की गई है। हिरणमगरी में रहने वाले कपिल जैन मूलतः खेरवाड़ा के भाणदा निवासी है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर