Explore

Search

July 6, 2025 12:11 pm


शादी के दो दिन में फरार लुटेरी दुल्हन : परिजनों को खिलाया कोई अचेत पदार्थ, सुबह होने से पहले 1 लाख रुपए के करीब जेवर और नकदी लेकर भागी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के राठधनराज गांव में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। जहां दुल्हन महज दो दिन में ससुराल के लोगों को चकमा देकर भाग गई। यही नहीं उसने घर में पड़ी कुछ ज्वैलरी और कुछ नकदी भी चुरा ली। जिसकी कीमत करीब 1 लाख के करीब बताई जा रही है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि लुटेरी दुल्हन ने चकमा देने के लिए ससुराल के लोगों को रात को खाने में या पेय पदार्थ में कुछ ऐसा मिला दिया कि परिजन सुबह तक उठ नहीं पाए।

सज्जनगढ़ थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित लविंद्र सिंह पुत्र कोदारलाल उम्र 25 ने गत 22 फरवरी को ही महाराष्ट्र के नांदेड़ कस्बे सुनीता नाम की महिला से में एग्रीमेंट मैरिज की थी। यह शादी दलालों के माध्यम से कि थी। शादी के लिए दलालों को करीब 3 लाख रुपए दिए थे। 22 फरवरी को दोनों पति पत्नी घर शाम को आए थे। दुल्हन करीब 2 रात यहां गुजारी। 24 फरवरी की सुबह वो फरार हो गई। परिजनों का आरोप है कि वो घर से जेवरात लेकर भागी है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

इधर, लविंद्र की बड़ी बहन विद्या से मिली जानकारी के अनुसार विद्या ने रात को करीब 12 बजे तक अपने मायके बात की तब तक भाई की पत्नी घर पर ही थी, सुबह करीब 7 बजे परिजनों को कॉल किया लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। ऐसे में चिंता के कारण विद्या अपने ससुराल से मायके आई तो देखा मां सहित दो भाई और एक बहन अचेत थे। ऐसे में उन्हें तत्काल सज्जनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी होश में आएं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि क्या सेवन करने से परिजन अचेत हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। अब प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।इधर मामले में पुलिस दलाल को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश गई है आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर