Explore

Search

June 29, 2026 1:25 pm


किसान ने किया सुसाइड, पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया शव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

प्रतापगढ़। जिले के चतरिया खेड़ी गांव में एक किसान ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया। जांच अधिकारी मदनलाल ने बताया-किसान नारायण रेदास (45) खेती-बाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के जीजा राजीव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नारायण के परिवार में पत्नी के अलावा छह बेटियां और एक बेटा हैं। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर