Explore

Search

May 15, 2026 11:12 am


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक प्रतिनिधि ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान का किया शुभारम्भ

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान वन एवं पर्यावरण अभियान के तहत बिजौलिया मण्डल द्वारा एक पेड़ माँ के नाम का प्रारम्भ विश्व प्रसिद्ध मन्दाकिनी मंदिर परिसर मे विधायक प्रतिनिधि मुकेश खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, पूर्व नगर पालिका चैयरमेन पूजा चन्द्रवाल, अर्चना दीदी, माँ गीता देवी ने किया। अभियान के मण्डल संयोजक सुनील जोशी एडवोकेट ने बताया की अतिथियो ने सर्वप्रथम “मन्दाकिनी कुंड पूजन”

व “कल्प वृक्ष वंदन” कार्यक्रम आयोजित किया। उसके बाद बिल पत्र का पौधरोपण भी किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सर्वा, विठल तिवारी, जगदीश पूरी, हर्षेन्द्रा कुमारी, उमाशंकर वैष्णव, शांतिलाल जोशी समेत भाजपा जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर