Explore

Search

April 7, 2026 12:21 am


भोपतपुरा के शबरी उद्यान व फल वाटिका में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 5000 पौधे लगाए 

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। उपखंड क्षेत्र के भोतपुरा पंचायत के ग्राम बांका में हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाअभियान उपखंड स्तरीय आयोजन मां शबरी उद्यान व फल वाटिका में किया गया। इस दौरान एक वर्ष पूर्व हरियाली तीज पर लगाए गए पौधों की वर्षगांठ पौधों को दुपट्टा ओड़ा कर मनाई गई। हरियाली तीज के शुभ अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत 5000 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम वासियों द्वारा गाजे बाजे डीजे के साथ पौधे हाथ में लेकर बंदोरी निकाल कर बंदोरी के रूप में पौधा स्थल चारागाह बांका मां शबरी उद्यान व फल वाटिका में पहुंच कर पौधे लगाए गए। कार्यक्रम मे तहसीलदार ललित डीडवानिया, विकास अधिकारी अशेष शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सर्वा, अमर सिंह बंजारा, वेद प्रकाश तिवारी, ओंकार बंजारा, पंचायत समिति के एईएन मोहन लाल मीणा व ग्राम पंचायत के प्रशासक सोहनी देवी भील, नंदलाल भील, बलराम अहीर, उमाशंकर वैष्णव, देवी लाल मेवाड़ा, बाबूलाल भील, लोकेश बंजारा, राजू सुथार व गांव के नागरिक उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर