Explore

Search

July 21, 2026 11:16 pm


ग्राम थड़ौदा में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई का हुआ आयोजन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत थड़ोदा में रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। चौपाल के दौरान राजस्व, बिजली, जलदाय, पीडब्ल्यूडी एवं पंचायती राज विभाग से जुड़ी कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं।

उपखंड अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस अवसर पर समस्त विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर