Explore

Search

May 26, 2026 4:34 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में नगर पालिका चुनाव के पूर्व तीसरे मोर्चे की एंट्री, यशवंत सिंह पुंगलिया ने भाजपा से बगावत कर बनाई पथिक सेना, नगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के विरुद्ध पथिक सेना भी उतरेगी चुनावी रण में

गौभक्त स्वर्गीय दीपक गौड़ की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। उपखंड क्षेत्र में स्थित श्री संकट मोचन बालाजी गौशाला समिति सतकुडिया की ओर से गौशाला संस्थापक गौभक्त स्वर्गीय दीपक गौड़ की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर गौशाला प्रांगण में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर 107 रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत गौभक्त दीपक गौड़ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देते हुए की गई । भीलवाड़ा ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान जगदीश खंडेलवाल, पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय, मंडोल बांध गौशाला संचालक रामफूल धाकड़, नारायण जाट शिविर में पहुंचे। इस दौरान अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए गौशाला परिवार का आभार प्रकट किया। उपरोक्त कार्यक्रम में गौशाला परिवार से प्रभु लाल धाकड़, रतन सिंह, प्रवीण कुमार, दीपक, रामफूल प्रजापत, राजू धाकड़, बृजमोहन सहित कई गौ सेवकों ने भाग लिया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर