Explore

Search

July 5, 2025 2:14 pm


भाजपा नगर मंडल सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन*   

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

*भाजपा नगर मंडल सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन* 

 

*सभी को एक होकर अभियान मे ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने मे लग जाए: राठी* 

(जैसाराम माली )शिवगंज भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी के निर्देशानुसार पुरे जिले में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें आज शिवगंज नगर मंडल के सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन हुआ ।

कार्यशाला में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बाबू भाई पटेल, मुख्य वक्ता जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ,विधानसभा प्रभारी दीपाराम पुरोहित व सदस्यता अभियान के नगर संयोजक लक्ष्मी नारायण गहलोत के सानिध्य एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में जिला संयोजक बाबू भाई पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी दीपाराम पुरोहित ,अशोक टाइगर ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा पटेल ने यह भी कहा की 31 अगस्त को हर कार्यकर्ता की सदस्यता समाप्त हो जाएगी इसलिए 1 तारीख सितंबर से सदस्यता अभियान के तहत बूथ स्तर पर सदस्य बनाने हैं ,कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान में तीन तरह से सदस्य बनाए जा सकते हैं प्रथम मिस कॉल देकर, दूसरा नमो ऐप एवं वेबसाइट से तथा तीसरा क्यूं आर कोड से सदस्य बनाए जा सकते हैं ,तथा सभी कार्यकर्ताओं को सदस्य बनने के लिए मिस कॉल नंबर 88 00 00 20 24 बताएं एवं भाजपा के संविधान के अनुसार सदस्य बनाने हेतु जानकारी दी ।जिसमें 18 वर्ष या अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक भाजपा की विचारधारा दो, तीन, व चार को स्वीकारता है वह सदस्यता ग्रहण कर सकता है एवं गोयल ने यह भी कहा कि अभियान के प्रमुख उद्देश्य, सदस्यता लेने की प्रक्रिया ,अभियान की रूपरेखा, अभियान लॉन्च की प्रस्तावित तारीख आदि जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आवाहन किया। अभियान के नगर संयोजक लक्ष्मी नारायण गहलोत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की 1 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र पर बैठक का आयोजन किया जाएगा एवं ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे। अंत में मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की नगर में अधिक से अधिक बूथ वाइज प्रत्येक बूथ से 200 से अधिक सदस्य बनाने हैं ।

इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष हिम्मत राम भाटी, दिनेश मीणा, प्रमिला सुथार ,मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ,मुकेश प्रजापत ,राकेश सोनी, मंत्री रूपेश देवासी ,तेज कवंर ,कोषाध्यक्ष नेनमल जैन शक्ति केंद्र संयोजक नरेश सिंधी, जालाराम कुमावत ,प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार, पालिका उपाध्यक्ष चंपा देवी कुमावत, पार्षद राजेंद्र सोलंकी, शेष माल गर्ग ,नारायण लाल पीटीआई, भारत परिहार, पंकज कुमावत, मोहनलाल सोलंकी, संजय भाटी, युवा मोर्चा जिला मंत्री अर्जुन गहलोत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री इस्माइल खान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उषा सोनी, ओबीसी नगर अध्यक्ष श्रवण सुहारा, एससी मोर्चा अध्यक्ष मोहन मेघवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष शंकर लाल परिहार, प्रकाश भाटी, मांगीलाल घांची, मानक प्रजापत, एवं कार्यकर्ता मांगीलाल गहलोत, मांगीलाल टॉक, भाजपा नेता झुंजार सिंह, खेम सिंह चौधरी, राजकुमार चितारा, जितेंद्र कोठारी ,ओमप्रकाश परिहार, कांतिलाल माली, संजय रावल, विजय बोराणा, केसर सिंह राव, प्रकाश कुमार ,हजारीमल चितारा ,राजेश मालवीय ,अमजद खान, हस्तु खंडेलवाल ,अंजू अग्रवाल ,सुकन्या गहलोत ,उषा अग्रवाल, ललिता रामावत ,कल्पना माली ,उमा कंवर राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर