Explore

Search

June 4, 2026 4:00 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा महोत्सव का आगाजः महिलाओं ने सिर पर धरे कलश मानस पौथी सिर पर धारण किएँ

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

*भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा महोत्सव का आगाजः महिलाओं ने सिर पर धरे कलश मानस पौथी सिर पर धारण किएँ
गुरलाँ सत्यनारायण सेन
समस्त गुरलाँ वासी के तत्वावधान में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके शुभारंभ पर आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गुरलाँ के बस स्टैंड स्थित बालिका विद्यालय प्रांगण में सांयकाल प्रतिदिन 7 बजे 29 अक्टूबर तक कथा चलेगी।

कलश शोभायात्रा कथा वाचक महाराज के सानिध्य में शुरू हुई। हरक लाल सेन ने मानस पौथी सिर पर धारण की। शोभायात्रा में चुनरी पहने हुए महिलाएं सिर पर कलश धारण करके चल रही थीं।

कई महिला भक्त नृत्य करते हुए कलश शोभायात्रा में साथ चल रही थी। बैंड पर गूंज रही भगवान राम की भक्तिपूर्ण स्वर लहरियां शोभायात्रा का माहौल धर्ममय बना रही थी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर कई जगह पुष्पवर्षा भी हुई।
सभी मन्दिरों की भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा बस स्टैंड से बड़ा मन्दिर, बाजार में,रामदेव मन्दिर,मालियो के मौहल्लै में श्रीराम मन्दिर के दर्शन लाभ लेते हुए कथास्थल स्कूल प्राण में पहुंची। । कलश शोभायात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर